मुरादाबाद: गलत दिशा से आ रहे डंपर ने विवि कर्मी की स्कूटी को मारी टक्कर, टायर से सिर कुचला, चली गई जान

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लोदीपुर राजपूत के पास गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर भारी वाहनों के गलत दिशा पर चलने से नाराजगी जताई है।

Moradabad: Dumper coming from the wrong direction hits university employee's scooter; employee loses life.

दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लोदीपुर राजपूत स्थित डिजाइनको फैक्टरी के हुआ। जब युवक स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहा था।

रामपुर जिले के शाहाबाद क्षेत्र के सराय इमाम सैफानी निवासी संजय यादव (28) अपनी स्कूटी से वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह सही दिशा में चल रहे थे तभी मिट्टी से भरा एक डंपर गलत दिशा से तेज रफ्तार में आया और उन्हें कुचल दिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची भीड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों का लंबे समय से गलत दिशा में संचालन हो रहा है। उनका कहना है कि पुलिस और संबंधित विभागों की लापरवाही के चलते हाईवे पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

संजय यादव अपने परिवार में माता-पिता और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई विग्नेश यादव गांव में डेयरी संचालित करते हैं, जबकि छोटे भाई पंकज यादव खेती-किसानी करते हैं।

संजय अपने पीछे पत्नी बबिता, चार वर्षीय मासूम बेटे, माता-पिता और परिजनों को छोड़ गए हैं। बेटे के सिर से पिता का साया उठने और जवान बेटे की मौत से मां कुसमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई