मीडिया से बातचीत में ढिल्लों ने कहा कि अमृतसर केवल धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि पंजाब की ‘फूड कैपिटल’ भी है। उन्होंने कहा यहां के कुलचे, लस्सी और अन्य पारंपरिक व्यंजन देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं।

भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को अमृतसर के नवटी चौक का दौरा कर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रसिद्ध हीरा पनीर वाले के यहां चाय पी और अमृतसर की सांस्कृतिक व खान-पान की सराहना की।
अमृतसर धार्मिक नगरी के साथ फूड कैपिटल: ढिल्लों
मीडिया से बातचीत में ढिल्लों ने कहा कि अमृतसर केवल धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि पंजाब की ‘फूड कैपिटल’ भी है। उन्होंने कहा यहां के कुलचे, लस्सी और अन्य पारंपरिक व्यंजन देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अमृतसर के लोगों को मिलनसार और मेहमाननवाज बताया।

ढिल्लों ने कहा कि भाजपा विकास, रोजगार और सुरक्षा के मुद्दों पर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं और भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा और भाजपा राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाएगी।