भिवानी के गांव गुजरानी में तैनात पटवारी हर्ष छाबड़ा ने गांव के ही रहने वाले किसान मंजीत से फसल का मुआवजा पास कराने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

भिवानी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार करते हुए एक पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी यह घूस किसान को उसकी फसल का मुआवजा दिलाने की एवज में ले रहा था। एसीबी की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा।
15 हजार की थी मांग, 10 हजार में तय हुआ था सौदा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिवानी के गांव गुजरानी में तैनात पटवारी हर्ष छाबड़ा ने गांव के ही रहने वाले किसान मंजीत से फसल का मुआवजा पास कराने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिवानी के गांव गुजरानी में तैनात पटवारी हर्ष छाबड़ा ने गांव के ही रहने वाले किसान मंजीत से फसल का मुआवजा पास कराने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायतकर्ता मंजीत ने रिश्वत देने से मना करने के बजाय मोलभाव किया और अंततः दोनों के बीच 10 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। इसके बाद मंजीत ने तुरंत इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी।
रिश्वत के रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद एसीबी की टीम ने पटवारी हर्ष छाबड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और एसीबी की टीम अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ कर रही है।

