सासनी में पल्स पोलियो अभियान की तैयारीरूउप जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश, 28 जून से होगा शुरू

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी में आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर उप जिलाधिकारी नीरज शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह विशेष अभियान 28 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।

बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और सुपरवाइजरों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान के दौरान क्षेत्र का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। अभियान की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि किसी भी सुपरवाइजर के अधीन आने वाले सेक्टर में रिपीट एक्टिविटी और गलत वर्गीकरण जैसी कमियां या लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी से काम करने का निर्देश दिया गया, ताकि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायत विभाग के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार, एडीओ पंचायत बिहारी लाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, रज्जू देवी, श्याम बिहारी शर्मा, बीएचडब्लू आकाश कौशिक और आईओ मुख्य रूप से शामिल थे। सभी अधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को सासनी क्षेत्र में अभियान को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आश्वासन दिया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई