नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा), हाथरस की कार्यकारिणी बैठक मुहल्ला पथवारी मंदिर के निकट श्री पूर्णानंद आयुर्वेदिक चिकित्सालय में नीमा जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गई।
मंगलवार को आहूत बैठक में दिनांक इक्कीस जून दिन रविवार को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों और संगठन के आगामी चुनावों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नीमा, हाथरस द्वारा इस वर्ष भी योग दिवस का आयोजन सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में किया जाएगा। इस आयोजन की जिम्मेदारी जिला महासचिव डॉ. लोकेश शर्मा को सौंपी गई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम इक्कीस जून दिन रविवार को सुबह साढे सात बजे से विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर में होगा। संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कोषाध्यक्ष वैद्य पुनीत अग्निहोत्री ने जिले में नीमा के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए संविधान के अनुसार समय पर चुनाव प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए। इस दौरान नीमा के तमाम आयुर्वेदिक चिकित्सक मौजूद रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS