मुरसान थाना क्षेत्र में हाथरस में हार्डवेयर कारोबारी सुनील की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी चंदन सासनी सुसायत कलां मोड से को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है।
बता दें कि दिनांक चैदह जून को विकास कुमार पुत्र जगवीर सिंह निवासी असरोई, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ ने मुरसान थाने में सूचना दी थी कि उनके भाई सुनील को उनके तीन साथियों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए मुरसान पुलिस ने चैदह जून को ही एक आरोपी अजय सिंह पुत्र रामवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष नामजद अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीमों ने ग्राउंड, टेक्निकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद ली। मुरसान पुलिस ने आज आरोपी चंदन पुत्र ओमवीर सिंह निवासी रहना, थाना हाथरस गेट को मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर सासनी थाना क्षेत्र के सुसायत कलां मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चंदन के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई है। अभी इस मामले में एक आरोपी फरार है और पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
