रील का चस्का: स्कूल में घुसे किशोरों ने मचाया आतंक, आठ लाख की संपत्ति को नुकसान; पुलिस ने अभिभावकों को बुलाया

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

जैतो का सरकारी स्कूल ऑफ ऐमिनेंस गर्मियों की छुट्टियों के चलते बंद है। तीनों आरोपी दीवार फांदकर स्कूल में घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। तीनों नाबालिग हैं।

8-year-old student seriously injured after falling from auto-rickshaw

गर्मी की छुट्टियों के कारण बंद पड़े स्कूल में आरोपियों ने स्कूल की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जिसके आधार पर तीनों की पहचान कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार तीनों किशोर स्कूल की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए। इनमें एक छात्र 10वीं पास कर 11वीं में दाखिला लेने वाला है जबकि दूसरा 9वीं कक्षा का छात्र है। तीसरा किशोर बाहरी बताया जा रहा है। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे, खिड़कियों के शीशे, गमले, फर्नीचर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। स्कूल परिसर में खड़ी वैनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्कूल प्रशासन ने करीब आठ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।

स्कूल प्रिंसिपल दर्शन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों की पहचान कर ली गई है और मामले की सूचना पुलिस व शिक्षा विभाग को दे दी गई है। डीएसपी इकबाल सिंह संधू ने बताया कि तीनों आरोपी नाबालिग हैं। उनके अभिभावकों को बुलाया गया है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरीश चंद्र ने युवाओं से सोशल मीडिया के लिए ऐसे खतरनाक कदम न उठाने की अपील की है।

Farheen
Author: Farheen