Monalisa: फूलों का झुमका; फ्लॉवर प्रिंट ड्रेस…और खूबसूरती का जादू; बालकनी में मोनालिसा ने दिए दिलकश पोज

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Monalisa Stunning Photos: अभिनेत्री मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे फ्लॉवर प्रिंट ड्रेस में स्टाइलिश पोज देती दिख रही हैं।
Bhojpuri Actress Monalisa Shares her stunning and beautiful photos in flower Print white dress Goes Viral

अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा! भोजपुरी इंडस्ट्री का चर्चित नाम, जिन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। मोनालिसा अपनी एक्टिंग को लेकर जितनी चर्चा बटोरती हैं, उससे ज्यादा सुर्खियां उन्हें अपने लुक की वजह से मिलती है। सोशल मीडिया पर वे अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती हैं। आज मंगलवार को मोनालिसा ने दिलकश फोटोज साझा किए हैं।

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इनमें वे व्हाइट कलर की वेस्टर्न ड्रेस पहनी हैं, जिस पर फ्लॉवर प्रिंट डिजाइन है।

अभिनेत्री बालकनी में खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद फूलों को झुमकों की तरह कानों में अटकाया हुआ है।

मोनालिसा तस्वीरों में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। 43 की उम्र में एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वे नियमित वर्कआउट करती हैं।

priya singh
Author: priya singh