स्काउट-गाइड बैठक में प्रेमपाल सिंह को श्रद्धांजलि पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त के योगदान को याद किया गया

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

भारत स्काउट एवं गाइड जनपद हाथरस के मुख्यायुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संत प्रकाश के आह्वान पर श्री रामबाग इंटर कॉलेज में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें आयुक्त, कार्यकारिणी सदस्य, स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करना और हाल ही में दिवंगत हुए पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री प्रेमपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।

इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ने श्री प्रेमपाल सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका दृढ़ निश्चय, कर्तव्य निष्ठा, विनम्रता, सरलता और अनुशासित जीवन शैली हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। उन्होंने स्काउट गाइड आंदोलन के प्रति उनके समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरणीय बताया। श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ने आगे कहा कि उनके निधन से जिला संस्था ने एक अत्यंत समर्पित, ईमानदार और दूरदर्शी व्यक्तित्व को खो दिया है। यह क्षति अपूरणीय है। जिला स्थानीय इकाई सचिवध्जिला समन्वयक श्री ऋषि कुमार वार्ष्णेय और वर्तमान जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री विकास कुमार ने श्री प्रेमपाल सिंह का जीवन परिचय देते हुए उनसे संबंधित संस्मरण साझा किए। बैठक में कई स्काउट मास्टर उपस्थित रहे, जिनमें श्री योगेंद्र कुमार वार्ष्णेय, श्री नगेन्द्र बहादुर सिंह, श्री राजीव कुमार, श्री रूपेंद्र शर्मा, श्री अनुज लूथरा, श्री कृष्णकांत, श्री वाचरम त्यागी और श्री नरेंद्र कुमार गुप्ता शामिल थे। गाइड कैप्टन में श्रीमती शारदा विश्वकर्मा, श्रीमती दिव्या उपाध्याय, श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती विमलेश कुमारी और श्रीमती ममता सिंह आदि भी मौजूद रहीं।

 

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS