विद्यापीठ इंटर कालेज में किया पौधारोपण

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर, सासनी के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बुधवार को आयोजित कार्रक्रम में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. लोकेश शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने प्रमुख रूप से भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान, विद्यालय के समीप एक नाले के किनारे अमलतास का पौधा लगाया गया। प्रबंधक लोकेश शर्मा एवं प्रधानाचार्य राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि पैधे केवल पर्यावरण का आधार नहीं हैं, बल्कि वे हमारे जीवन के रक्षक भी हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य न केवल धरती को हरा-भरा करना है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित नींव रखना भी है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं हरियाली बढ़ाएं, जीवन मुस्कुराएं का नारा देकर प्रेरित किया। इस पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कई गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवी भी उपस्थित थे। इनमें मुख्य रूप से विजय प्रकाश शर्मा, इंजीनियर चंद्रशेखर और सतीश कुमार ने वृक्षारोपण कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई