रूदायन में 19 जून से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, तैयारियां शुरू

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव रूदायन स्थित श्री राधा गोपाल रामचैक बिहारीणी-बिहारी जू के पंचम पाटोत्सव के पावन उपलक्ष्य में आगामी 19 जून से भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। संतों-वैष्णवों एवं पूज्य सद्गुरु देव के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान 25 जून तक चलेगा।
बुधवार को यह जानकारी देते हुए आयोजक श्री राधा गोपाल न्यास राम चैक रूदायन समिति एवं मंदिर महंत श्री केशव दास जी महाराज ने बताया कि मलूकपीठाधीश्वर श्रीमद् स्वामी श्री राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज की असीम कृपा से कथा के व्यास महामण्डलेश्वर परमपूज्य श्री दीनबन्धु दास जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की कथओं का रसपान कराएंगे। उन्होंने बताया कि कथा का शुभारंभ 19 जून दिन शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा सुबह 07 बजे श्री राधागोपाल रामचैक मन्दिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। रोजाना दोपहर 03 बजे से हरि इच्छा तक कथा का प्रवाह होगा। आयोजकों के अनुसार कथा का मुख्य स्थल गांव में पथवारी मन्दिर के समीप बनाया गया है। कार्यक्रम के अंतिम दिन 26 जून 2026 को दोपहर 01 बजे से महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी भक्तों से सपरिवार सम्मिलित होने की अपील की है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई