रोहतक में जूतों के शोरूम में एसी कंप्रेशर फटने से आग लगी थी। आग तेजी से फैल गई और पास की सात दुकानों तक पहुंच गई।

रोहतक में मंगलवार दोपहर को डी पार्क पर एक जूते के शोरूम समेत दस दुकानों में आग लग गई थी। आग में तीन लोग जिंदा जल गए थे। दो मृतकों की पहचान सौरभ उर्फ रोहित (19), अमन (38) के ताैर पर हुई है। तीसरे शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
रोहतक हादसे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के परिवारों को 10 लाख की अनुग्रह राशि और हादसे में घायल परिवारों को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की।
सरकार सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में मुफ़्त इलाज भी मुहैया कराएगी। उपायुक्त रोहतक को हादसे में हुए नुकसान का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट बनाने का भी निर्देश दिया गया है।



