हरियाणा में मिला पंजाब की युवती का शव: परिजनों ने थाने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी; नहर में मिली डेडबॉडी

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

पुलिस जांच में मृतका की पहचान पटियाला निवासी 18 वर्षीय असीमा के रूप में हुई। नहर किनारे से उसकी स्कूटी और जूतियां भी बरामद हुई हैं।
हरियाणा में मिला पंजाब की युवती का शव: परिजनों ने थाने दर्ज करवाई थी  गुमशुदगी; नहर में मिली डेडबॉडी
टोहाना के रेलवे रोड स्थित योग आश्रम के पास सिरसा ब्रांच नहर में सोमवार को एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने नहर में उतराता हुआ शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

चौकी प्रभारी ओमप्रकाश जांगड़ा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे शव लेने टोहाना पहुंच रहे हैं। फिलहाल शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम और जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौत के असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएंगे।
priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई