Haryana: सीएम नायब सैनी का ऐलान, हरियाणा में अब इलेक्ट्रिक बसों में भी छात्रों को मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

सीएम सैनी ने इस बात को स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को इसके लिए कोई नई प्रक्रिया नहीं अपनानी होगी। छात्रों के पास मौजूद मौजूदा ‘हरियाणा रोडवेज स्टूडेंट बस पास’ ही इन नई इलेक्ट्रिक बसों में पूरी तरह से मान्य होगा
हरियाणा के 8 जिलों में बनेंगे इलेक्ट्रिक बस डिपो, सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हरियाणा रोडवेज की तर्ज पर अब राज्य की इलेक्ट्रिक बसों में भी छात्रों को मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्टि्रक बस आज के समय की मांग है। हमें तेल और दूसरे पदार्थों पर आत्मनिर्भरता को कम करना होगा। इसकी बजाय बिजली या सौर ऊर्जा की तरफ चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। आमजन को इसमें सहयोग करना चाहिए। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा कि आज, पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों से वैज्ञानिक, शोधकर्ता और कृषि विशेषज्ञ इस राष्ट्रीय सम्मेलन में यहां एकत्रित हुए हैं। यहां, बागवानी से जुड़े किसानों के लिए 30 मई तक चर्चाएं होंगी, मुझे खुशी है कि बागवानी के भविष्य को फिर से लिखने का अवसर हम सभी को इस मंच के रूप में मिला है। मैं इस आयोजन के लिए अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, विशेष रूप से महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय परिवार को, जिसमें इसके वैज्ञानिक, शोधकर्ता और सभी भागीदार संस्थान शामिल है।

priya singh
Author: priya singh