
मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तीकरण सेवा संस्था द्वारा हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर करीब एक माह से चल रही निःशुल्क जलसेवा का आज अधिकमास पद्मिनी एकादशी को मीठा शर्बत पिलाने के बाद समापन किया गया। संस्था के दिव्यांगों द्वारा चलाए गये इस अभियान की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
बुधवार को निःशुल्क जलसेवा का समापन करते हुए संस्था के अध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि यह कार्र उनकी संस्था द्वारा भीषण गर्मी में रेलयात्रियों को पानी पीने के लिए रेल से न उतरकर नल तक जाना होता है इस बीच कई बार यात्री दुर्घटना का शिकार हो जाता है, साथ ही गर्मी में बच्चों और महिलाओं को पीने के पानी के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ता है, इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए उनकी संस्था ने जलसेवा के लिए यह अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की सेवा हम सभी को करनी चाहिए, इस जलसेवा में सभी सेवादार दिव्यांग ही थे। संथा द्वारा चलाए गये निःशुल्क जलसेवा अभियान के समापन पर उत्तर मध्य रेलवे परामर्शदात्री इलाहाबाद संथा के समाजसेवी रामगोपाल दीक्षित, तथा हाथरस जंक्शन जीआरपी, आरपीएफ, एवं स्टेशन रेल अफसरान श्वेता, अमित सिंह, मनोज कुमार, गुड्डी देवी, तथा कर्मचारी शशी, प्रभा माहेश्वरी, निर्भय गुप्ता, जितेन्द्र, आदि के अलावा संस्था के ताराचंद पाण्डेय, प्रशांत कुमार, विनोद कुमार, मुन्नालाल, अभिषेक, वीरेश, लक्ष्मीनारायण, कालाराम, आयुषी, अजय, पुष्पा, आदि ने यात्रियों को मीठा शर्बत पिलाकर निःशुल्क जलसेवा अभियान का समापन किया। वहीं रेलयात्रियों और स्टेशन प्रभारी सहित तमाम लोगों ने भी जलसेवा में लगे दिव्यांगों की भारी प्रशंसा की।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS

