फिल्ममेकर अनिक दत्ता का निधन, बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण हुई मौत; पुलिस की जांच जारी

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Filmmaker Anik Dutta Passes Away: फिल्ममेकर अनिक दत्ता का निधन हो गया है। अपने बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। इस मामले में अभी पुलिस जांच कर रही है।

 

Filmmaker Anik Dutta Passes Away After falling from terrace of multi-storey Residence

फिल्ममेकर अनिक दत्ता के निधन की खबर से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बुधवार को अपने बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। कोलकाता पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। साथ ही फिल्ममेकर के मौत की जांच भी जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

 

अनिक दत्ता ने इसी तरह की शैली में ‘आश्चर्य प्रदीप’ भी बनाई, जिसमें भी एक मजबूत सामाजिक संदेश छिपा था। इस फिल्ममेकर ने ‘अपराजितो’, ‘मेघनादबोध रहस्य’ और ‘बरुनबाबू बॉन्धु’ जैसी कई चर्चित फिल्मों का भी निर्देशन किया था।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई