प्रोफेसर्स ने बताया कि हमारी प्रातामिकता छात्रों को लैब से बाहर निकालने की थी जो हमने किया। सभी स्टाफ मेंबर और महिला कर्मचारियों ने इस में पूरी मदद की। लैब को पूरी तरीके से सील कर दिया गया। वहीं बीमा कंपनी ने औचक निरीक्षण किया है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग की कंप्यूटर लैब में शुक्रवार दोपहर एयर कंडीशनर (एसी) में ब्लास्ट हो गया। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त लैब में करीब 35 छात्र प्रैक्टिकल दे रहे थे। अचानक हुए धमाके के बाद लैब कुछ ही मिनटों में धुएं से भर गई। इस दौरान छात्रों को आनन फानन में बाहर निकाला।
इस दौरान विभाग के स्टाफ ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और डायल 112 और फायर ब्रिगेड और यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी को सूचना दी गई।
करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लैब में रखा एसी, कंप्यूटर सिस्टम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खराब हो चुके थे।
इस दौरान प्रोफेसर्स ने बताया कि हमारी प्रातामिकता छात्रों को लैब से बाहर निकालने की थी जो हमने किया। सभी स्टाफ मेंबर और महिला कर्मचारियों ने इस में पूरी मदद की। लैब को पूरी तरीके से सील कर दिया गया। वहीं बीमा कंपनी ने औचक निरीक्षण किया है।
