ग्राम अजरोई में लगा आयुष आपके द्वार शिविर, चिकित्सकों ने बताए भीषण गर्मी और लू से बचाव के तरीके

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

माननीय आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के आदेशानुसार आयुष आपके द्वार योजना के तहत ग्राम अजरोई में एक विशाल आउटरीच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को गांव अजरोई में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देशन में शिविर लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों को मुफ्त परामर्श और दवाइयाँ बांटी गईं। शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरसे की चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सासनी की चिकित्साधिकारी डॉ. प्रिंसी पुरवार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों ने बुजुर्गों और लंबे समय से गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए अलग से काउंटर बनाकर उनकी बारीकी से जांच की। कैंप में कुल 72 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें मुफ्त दवाइयाँ दी गईं, इस दौरान जितेंद्र, प्रमोद और राजू (सभी भृत्य) ने सुचारू रूप से दवा वितरण का कार्य संभाला। वहीं, योग सहायक सुदेश कुमार ने मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी योगासनों की जानकारी दी और उनके अभ्यास के तरीके बताए। चिकित्सकों ने वर्तमान मौसम को देखते हुए ग्रामीणों को खान-पान (आहार-विहार) में सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने धूप और भीषण गर्मी में लू (हीट स्ट्रोक) व अतिसार (डायरिया) से बचने के उपाय समझाए। इसके साथ ही मधुमेह (शुगर) और हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) के मरीजों को नियमित परहेज करने और समय पर दवा लेने के लिए जागरूक किया गया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई