गांव बिजाहरी में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के आवास पर विशेष जनगणना कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका एसडीएम नीरज शर्मा ने स्वयं एसडीएम नीरज शर्मा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अपनी उपस्थिति में जनगणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से शुरू कराया।
शुक्रवार को आयेाजित कार्रक्रम में एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान जनगणना कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है, इसलिए इसमें पूरी पारदर्शिता और सटीकता बरती जानी चाहिए। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी परिवार या सदस्य इस प्रक्रिया से छूटे नहीं, और सभी आंकड़े मौके पर जाकर बारीकी से दर्ज किए जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास और भविष्य की योजनाओं को तैयार करने का मुख्य आधार है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से इसमें सहयोग करने और अपने सही आंकड़े दर्ज कराने की अपील की, ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। इस दौरान जनगणना विभाग की टीम में पुष्पेंद्र सिंह और सतना सिंह मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त, सभासद विपुल लुहाड़िया, पवन रावत, स्थानीय राजस्व कर्मी और गांव के गणमान्य लोग भी इस विशेष जनगणना कार्य के दौरान उपस्थित थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
