बहादुरगढ़ में केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका: आग के साथ पूरी इमारत ध्वस्त, कर्मचारियों के दबे होने की आशंका

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता आग पर पूरी तरह से काबू पाना है। आग बुझाने के बाद ही मलबे को हटाने का काम शुरू किया जा सकेगा और तभी यह स्पष्ट हो पाएगा कि फैक्ट्री के अंदर कितने कर्मचारी फंसे हुए हैं।
बहादुरगढ़ में केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका:आग के साथ पूरी इमारत ध्वस्त,  कर्मचारियों के दबे होने की आशंका - Massive Explosion At Chemical Factory In  Bahadurgarh ...

बहादुरगढ़ के एमआईई पार्ट-बी स्थित प्लॉट नंबर 2224 में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। क्लासिक कोल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में आग लग गई। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास की फैक्ट्रियों में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उक्त फैक्ट्री में फेविकोल बनाने का काम किया जाता है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई