Sitapur: श्रद्धालुओं से भरी बस खड्ड में पलटी, चपेट में आए बाइक सवार की मौत, 50 श्रद्धालु बस में फंसे

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सीतापुर जिले के सिधौली मिश्रिख मार्ग पर बरगदिया गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बस खड्ड में गिर गई, जिसमें करीब 50 यात्री फंस गए।

Sitapur: Bus full of devotees overturns in ditch, bike rider hit by it dies

सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र के सिधौली मिश्रिख मार्ग पर बरगदिया गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड्ड में गई।

इसकी चपेट में आए बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है। बस मे आंध्र प्रदेश के करीब 50 श्रद्धालु फंसे हैं। जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया जा रहा है।

बस में सवार सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया है। तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया है। बस को अभी सीधा नहीं किया जा सका है। क्रेन और जेसीबी की मदद से कवायद जारी है।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई