Haryana: 21 एचपीएस अधिकारियों की हुई प्रमोशन, बने IPS; संघ लोक सेवा आयोग ने जारी की लिस्ट

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 21 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है।
21 HPS officers promoted in Haryana
हरियाणा पुलिस सेवा के 21 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति कर दिया गया है। इनमें सुमेर सिंह व तान्या सिंह को अस्थाई आधार पर पदोन्नति दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से साल 2021 से 2025 तक की अधिकारियों के आईपीएस के रूप में पदोन्नति का पत्र जारी कर दिया।

इस सूची में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान ममता खरब भी आईपीएस बनीं है। इससे पूर्व विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में 29 एचपीएस अधिकारियों के नाम आईपीएस काडर में पदोन्नति के लिए रखे गए थे। इनमें से 21 को पदोन्नति दी गई है।

सुमेर व तान्या को अस्थाई आधार पर पद्दोन्नति 
21 की सूची में शामिल सुमेर सिंह व तान्या सिंह को अस्थाई आधार पर पदोन्नति दी गई है। चार साल की चयन सूची में शामिल सुमेर सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित है। इस वजह से एक में नहीं होने पर दूसरी सूची में नाम जाने की आशंका थी। इसी तरह तान्या सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई लंबित है।
किसका, कौन से साल की सूची में नाम शामिल
चयन सूची-2020
राजीव देशवाल, सुमेर सिंह, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार व वीरेंद्र सिंह।

चयन सूची-2021
सुमेर सिंह, कृष्ण कुमार, धर्मबीर सिंह, बलजिंद्र सिंह व जयबीर सिंह

चयन सूची-2022
सुमेर सिंह, ध्यान सिंह पूनिया, राजकुमार वालिया, ताहिर हुसैन और राजेश कुमार
चयन सूची-2023

सुमेर सिंह, रविंद्र कुमार
चयन सूची-2024

सुमेर सिंह, नरेंद्र सिंह, विजय सिंह और सिद्धार्थ ढांडा
चयन सूची-2025
ममता खरब, तान्या सिंह, करण गोयल और संदीप कुमार

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई