नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों का बकाया वेतन तथा महंगाई भत्ता (एरियर) न मिलने के कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर नाराज कर्मचारियों ने बुधवार को अधिशासी अधिकारी (ईओ) और अध्यक्ष को एक शिकायती पत्र सौंपा है।
बुधवार को सौंपे पत्र में कर्मचारियों ने जल्द से जल्द भुगतान न होने पर सामूहिक कामबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है। कूप चालक, पंप चालक, लाइट कर्मी और कार्यालय स्टाफ सहित समस्त कर्मचारियों ने बताया कि उनका पिछले काफी समय से वेतन और महंगाई भत्ता बकाया है। इसके कारण उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



