पीसीएमए की अहम बैठक संपन्न, प्रमुख सचिव के निर्देश पर बैठक में कई जिलों के डॉक्टर हुए शामिल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कस्बा में प्रोग्रेसिव कॉपरेटिव मेडिकल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसके शर्मा और राष्ट्रीय प्रमुख सचिव डॉ. जुबैर त्यागी के निर्देश पर हुई इस बैठक में कई जिलों के चिकित्सकों ने भाग लिया।
बुधवार को आहूत बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दयाशंकर ने की। डॉ. एस. जे. खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. खान ने मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान संगठन की मजबूती और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अलीगढ़, सादाबाद, हाथरस और फर्रुखाबाद सहित कई जिलों से आए डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में डॉ. राधेश्याम शर्मा, डॉ. कासिम, डॉ. शहरयार खान, डॉ. जमील खान, डॉ. सनाउल्लाह खान, डॉ. ऋषभ और वीरेंद्र जैन सहित कई गणमान्य चिकित्सक और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित डॉक्टरों ने संगठन के नियमों का पालन करते हुए समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS