शनि अमावस्या पर धूमधाम से निकली भगवान शनिदेव की भव्य शोभायात्रा

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

नगर में शनि अमावस्या के पावन पर्व पर कस्बा मे भगवान शनिदेव की भव्य शोभायात्रा बडे ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु द्वारा भगवान शनिदेव के जय उद्घोश से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
शनिवार को निकाली गई शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद निर्देश चंद वाष्र्णेय, सुनील कुमार वाष्र्णेय, राकेश गुप्ता, कमल वाष्र्णेय, और सुरेंद्र वाष्र्णेय, द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। अतिथियों ने भगवान शनिदेव की आरती उतारकर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मुख्य बाजारों और मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल मनमोहक झांकियां और भगवान शनिदेव के जयकारों से माहौल शनिभक्तियम हो गया। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और भगवान का आशीर्वाद लिया। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन स्थानीय शनि मंदिर पर जाकर हुआ, जहां महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। इस पावन अवसर पर दाऊ दयाल शनिदेव, के अलावा भारी संख्या में स्थानीय भक्तगण, महिला-पुरुष और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ इस भव्य आयोजन पुण्यलाभ अर्जित किया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS