श्रीमद्भागवत कथा में हुआ छह कन्याओ कर सामूहिक विवाह

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव लुटसान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान छह युवक युवतियों का विवाह संपन्न कराया गया जिसमें सभी को यथा संभव उपहार दिए गये
गांव लुटसान में श्री महिषासुर मर्दिनी यूवक मंगल दल कमेटी लुटसान के बैनरतले दिनांक सात मई से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा वाचक आचार्य राधा बिहारी शरण महाराज द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का प्रतिदिन रोचक वर्णन सुन जहां भक्त पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं वहीं मंगलवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया जिसमें  छह जोडों का विवाह कर उन्हें सकुशल दामपत्य जीवन के लिए आर्शीवाद दिया गया सभी विवाहित जोड़ो को उपहार भी दिए गये कथा वाचक राधा बिहारी शरण महाराज ने कहा कि इस प्रकार सामूहिक विवाह समारोह करने से जहां एक ओर आपसी भाईचारा और प्रेम का प्रचार प्रसार होता है वहीं दहेज जैसे दानव का अंत होता है यहां होने वाले विवाहों में कोई दान दहेज की बात नहीं होती इसलिए आज के समय में ऐसे समारोह होना अति आवश्यक है समारोह में खुशबू सग दिनेश,पूजा संग पवन , वंदना संग संतोष ,शिमरन संग  बबलू , कुमकुम संग अमर कुमार ,  प्रिया संग अनिल कुमार का विवाह संपन्न  कराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ब्रज बहादुर भारद्वाज, अध्यक्ष विष्णु शर्मा उर्फ बंटी प्रधान ,अंशू शर्मा,अशोक उपाध्याय राजकुमार चौ०, अजीत गिरी, अन्चू गिरी फौजी,डॉ कोमल, चौधरी सत्य वीर ,अनिल कुशवाहा, भोला जैसवाल,चौधरी विजय पाल, देवेश शर्मा (तिम्मा), देवेश शर्मा (रिंकू), गौरव पाठक, जितेन्द्र दिवाकर,प्रेमशंकर व्यास,चौधरी धीरज, चौधरी ओमकार,सचिन शर्मा, सुमित जैसवाल, बलवीर जैसवाल, तिलोक चन्द्र भारद्वाज, विशाल जैसवाल, मुकुल शर्मा,प्रदीप दिवाकर,अंशू शर्मा,आदि मौजूद थे
Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई