पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक चली थी। छात्र अपने नतीजे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट pseb.au.in पर देख सकेंगे।

Pseb 12th Result:12वीं के रिजल्ट में कुड़ियों ने फिर किया कमाल, सुपनीत बनीं  टाॅपर; सुहानी-दिवांशी सेकेंड - Pseb 12th Result Girls Excel In Class 12  Results Supneet Emerges As Topper ...

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड के चेयरमैन ने नतीजों का एलान किया।

मानसा की सुपनीत बनीं टाॅपर

साइंस स्ट्रीम से मानसा के गुरुकुल अकादमी की सुपनीत कौर ने प्रदेश में टाॅप किया है। वहीं ह्यूमेनिटीज ग्रुप से सुहानी चौहान बीसीएम स्कूल लुधियाना दूसरे स्थान पर रहीं। ह्यूमैनिटीज ग्रुप में ही तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल लुधियाना की दिवांशी तीसरे स्थान पर रहीं। तीनों टाॅपर छात्राएं खिलाड़ी हैं।

12वीं का पास प्रतिशत 91.46 फीसदी रहा। मेरिट में लड़कियों का दबदबा कायम है। तीनों टाॅपर छात्राओं ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। इस बार मेरिट में स्पोर्ट्स कोटे में से 24 बच्चे आए हैं।

रिजल्ट कैसे देखें

  • आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, PSEB कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें, और सबमिट बटन दबाएं।
  • रिजल्ट सेव और डाउनलोड कर लें।
Farheen
Author: Farheen