सीएम भगवंत मान और सुनील जाखड़ को बम से उड़ाने की धमकी, कहा-पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा हाल करेंगे

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों को धमकी भरी ईमेल आई है। मेल में सीएम भगवंत सिंह मान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का हाल पूर्व सीएम बेअंत सिंह की तरह करने की बात लिखी गई है।

Punjab CM Bhagwant Mann BJP State President Sunil Jakhar Threatened with Bombing

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों की ऑफिशियल मेल पर धमकी भरा मेल आया है।

मेल में लिखा गया है कि दोनों को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की तरह बम से उड़ा देंगे। चंडीगढ़ पुलिस को संबंधित ईमेल और शिकायत दे दी गई है। चंडीगढ़ पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। धमकी भरे पत्र में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को 6 जून तक उड़ा देंगे। पंजाब के साथ-साथ दिल्ली बीजेपी कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी गई है।

मुख्यमंत्री आज दिल्ली गए हुए हैं, वहीं सुनील जाखड़ पंजाब भाजपा मुख्यालय में हैं। धमकी भरी मेल के बाद पंजाब भाजपा मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भाजपा कार्यालय की सुरक्षा में तैनात हैं।

धमाकों का समय बताया

मेल में सीएम हाउस में धमाके का समय दोपहर 1:11 बजे और भाजपा कार्यालय में धमाके का समय रात्रि 9:11 बजे बताया गया है, मगर धमाका किस दिन होगा यह इसका जिक्र नहीं है। साथ ही इसमें पंजाब को खालिस्तान बनाने की बात करते हुए 1984 के दंगों की का जिक्र भी किया गया है।
Farheen
Author: Farheen