विद्यापीठ में बनाए गये नवनिर्मित कमरों का हुआ भूमि पूजन

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

विद्यापीठ इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की उत्तम शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के विस्तार के लिए चार नए कमरे और एक बरामदे के निर्माण का शुभारंभ किया गया है। इस निर्माण कार्र के शुभारंभ में विद्यालय में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ कर भूमि पूजन संपन्न हुआ।
सोमवार को भूमि पूजन का आयोजन वै़द्य पंडित गोकुल चंद्र फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली के मैनेजिंग ट्रस्टी इंजी. कृष्ण चंद्र शर्मा ने किया। विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कराया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. लोकेश शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने हवन यज्ञ में आहूतियां दी। प्रबंधक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि भूमि पूजन का मुख्य उद्देश्य जमीन से जुड़ी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना, निर्माण में आने वाली बाधाओं को रोकना और भूमि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को आधुनिक और सुविधायुक्त वातावरण प्रदान करना है, जिससे उनके शैक्षणिक स्तर में और सुधार हो सके। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और शिक्षाविद उपस्थित रहे। इनमें विद्यालय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, रामलीला कमेटी सासनी के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा, प्रबंध समिति सदस्य कृष्णकांत शर्मा, कन्या इंटर कॉलेज सासनी की प्रधानाचार्या डॉ. उमा सिंह, नगर पंचायत सासनी के सभासद दीपक शर्मा और अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार नीमा शामिल थे। अतिरिक्त, राम निवास शर्मा, श्री लाल शर्मा, पूर्व शिक्षिका सुधा शर्मा, कु. वृंदा शर्मा, इंजी. संजय कुमार अग्रवाल, डॉ. स्मिता अग्रवाल और योगेश कुमार माहौर ने भी आहुति देकर विद्यालय की प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, विनय कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा और जितेन्द्र कुशवाहा ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS