सासनी के गांव गोहाना में अठारह वां उर्स का आयोजन, सपा नेता रहे मुख्य अतिथि, जोरदार तरीके से हुआ स्वागत

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव गोहाना में 18वें उर्स का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी सदस्य रामनारायण काके ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उर्स की शुरूआत चारदपोशी के साथ की गई और कुल के साथ मुनाकिव हुआ, कार्रक्रम में रामनारायण काके के पहुंचने पर उर्स इंतजामियां कमेटी के नुमाइंदों और ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और समाजवादी पटका पहनाकर जोशीला स्वागत किया। उर्स के सदर राशिद खान फोरमैन और कमेटी के लोगों ने मुख्य अतिथि के साथ आए अन्य गणमान्य लोगों का भी सम्मान किया। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष सनी, मास्टर कल्लहसन, वरिष्ठ नेता चमन खान, अनिल कुमार वार्ष्णेय, विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, नेत्रपाल सिंह राजपूत, मैडू अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष अकरम खान, पिंटू दिवाकर और दीपू ठाकुर, नासिर खान, फिरोज खान, चमन खान, लव कुश श्रीवास्तव, मुनीर खान, इसाक खान, रईस खान और कोमल प्रसाद ने आगंतुकों का स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष चमन खान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन नेत्रपाल सिंह राजपूत ने किया। उर्स के दौरान कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली, जहां बड़ी संख्या में अकीकतमंदों सजदा किया और अमन-ओ-चैन की दुआ मांगी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS