PSEB 10th Result: दसवीं के रिजल्ट में कुड़ियों ने कर दिया कमाल, 94.52 प्रतिशत रहा ओवरऑल परिणाम

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से ली गई 10वीं की परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। बोर्ड के चेयरमैन ने परिणाम घोषित किया। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं।

Punjab News: Latest Punjab News In Hindi Today, पंजाब समाचार - Amar Ujala

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

जैतो की हरलीन बनीं टाॅपर

सरस्वती स्कूल जैतो, फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में टाॅप किया। उन्हें 650 में से 646 नंबर मिले। बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. अमरपाल सिंह ने परिणाम घोषित किया। छात्र इसके बाद अपना परिणाम वेबसाइट पर देख सकेंगे।

दूसरे नंबर पर रोपड़ के मणिमहेश शर्मा और तीसरे नंबर पर होशियारपुर की रिया रानी रहीं। दोनों को 645 नंबर मिले। मणिमहेश सरकारी स्कूल चनोली बस्सी रोपड़ के छात्र हैं। वहीं रिया श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल चीफ खालसा दीवान मॉडल टाउन होशियारपुर की छात्रा है।

मेरिट में लड़कियों की संख्या ज्यादा

मेरिट में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। 10वीं का ओवरऑल परिणाम 94.52 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.96 फीसदी रहा वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 93.23 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 94.45 फीसदी रहा। वहीं गैर सरकारी स्कूलों का परिणाम 95.97 फीसदी रहा। शहरी क्षेत्र का रिजल्ट 92.98 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र का 95.35 फीसदी रहा।

परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं। दिक्कत आने पर छात्र हेल्पलाइन नंबर 9549161161 पर भी काॅल कर सकते हैं।

2.84 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस बार बोर्ड की तरफ से ली गई 10वीं की परीक्षा में 2.84 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा एक मार्च से एक अप्रैल तक हुई थी।

रिजल्ट कैसे देखें
  • बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Results बटन पर क्लिक करें।
  • PSEB Matriculation Result 2026 चुनें।
  • अपना रोल नंबर या नाम डालें।
  • Submit बटन दबाएं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई