नौ दिन से लापता युवक का गोकुल धाम के पास मिला शव, परिजनों में कोहराम

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी इगलास मार्ग पर स्थित गोकुल धाम के निकट शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पिछले नौ दिनों से लापता हाशिम के रूप में हुई है।
​मिली जानकारी के अनुसार, हाशिम पुत्र साबिर पिछले नौ दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजन उसकी काफी समय से तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। शनिवार को इगलास मार्ग पर स्थित गोकुल धाम के पास स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। ​सूचना मिलते ही इलाका पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, तो उसकी पहचान लापता हाशिम के रूप में हुई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया की सूचना मिली की एक यूवक का शव पड़ा हुआ है तत्काल पहुंच कर देखा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर मिलने पर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ​

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई