एसडीएम की अध्यक्षता में ‘थाना समाधान दिवस’ संपन्न, मौके पर निस्तारित हुईं शिकायतें

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को सासनी कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने की, जबकि संचालन प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने किया.
​समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखीं। शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एसडीएम नीरज शर्मा ने संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ​प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। इन मामलों के स्थायी समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो मौके पर जाकर पैमाइश और अन्य कानूनी कार्रवाई कर विवादों को सुलझाएंगी। एसडीएम ने बताया की हमारा प्रयास है कि छोटी-मोटी शिकायतों का निस्तारण थाने पर ही आपसी सहमति से करा दिया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक अदालतों के चक्कर न काटने पड़ें. इस अवसर पर राजस्व विभाग के लेखपाल, कानूनगो और कोतवाली सासनी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। समाधान दिवस में दर्ज हुई शिकायतों में से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई