ब्लास्ट पीड़ित की मदद को आगे आए सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी, सवा लाख की नई बाइक देंगे

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

ब्लास्ट में गुरप्रीत की स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे परिवार के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया। इसे देखते हुए सांसद साहनी ने गुरप्रीत को दोबारा काम शुरू करने में मदद के लिए 1.25 लाख रुपये की नई बाइक देने का ऐलान किया है।

Jalandhar MP Vikramjit Singh Sahney Steps Forward to Assist Blast Victim New Bike

राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने जालंधर बीएसएफ मुख्यालय के पास हुए ब्लास्ट में घायल हुए डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। सांसद साहनी ने गुरप्रीत के पिता कश्मीर सिंह से फोन पर बात कर उनके बेटे की सेहत और इलाज की जानकारी ली।

ब्लास्ट में गुरप्रीत की स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे परिवार के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया। इसे देखते हुए सांसद साहनी ने गुरप्रीत को दोबारा काम शुरू करने में मदद के लिए 1.25 लाख रुपये की नई बाइक देने का ऐलान किया है।

साहनी ने कहा कि किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित पंजाबियों के साथ खड़ा रहना उनकी जिम्मेदारी है और जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई