मंत्री कृष्णलाल पंवार सड़क हादसे में घायल: GT रोड पर काफिले में अनियंत्रित कार घुसी, अस्पताल में भर्ती

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

कृष्णलाल पंवार करनाल की तरफ से अ रहे थे। उनके काफिले में अनियंत्रित कार घुस गई। सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते। इससे पहले गाड़ी आसपास में टकरा गई।
मंत्री कृष्णलाल पंवार सड़क हादसे में घायल:gt रोड पर काफिले में अनियंत्रित  कार घुसी, अस्पताल में भर्ती - Minister Krishanlal Panwar Injured In Road  Accident Uncontrolled ...

पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को पानीपत में जीटी रोड सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी सरकारी गाड़ी और पायलट जीटी रोड पर एल्डिको के पास टकरा गई। उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसा शुक्रवार सायं के समय हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णलाल पंवार करनाल की तरफ से अ रहे थे। उनके काफिले में अनियंत्रित कार घुस गई। सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते। इससे पहले गाड़ी आसपास में टकरा गई। मंत्री कृष्णलाल पंवार की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उनको तुरंत बाहर निकाला। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया और एसपी भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उनको जिला नागरिक अस्पताल लाया गया।
priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई