
भारतीय किसान संघ की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक कल, 8 मई दिन शुक्रवार को विकास खंड सासनी के ब्लॉक बैठक हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला प्रमुख श्रीमती मंजू दीक्षित होंगी।
जिला महिला प्रमुख चैधरी माधवी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस दौरान अखिल भारतीय महिला प्रमुख संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगी। वह विशेष रूप से ग्राम समितियों के प्रतिनिधियों से भी सीधा संवाद करेंगी। बैठक में जिला कार्यकारिणी, ग्राम समिति अध्यक्ष, मंत्री, महिला प्रमुख, महिला सह-प्रमुख सहित ब्लॉक के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं और किसान भाई-बहनों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। चैधरी माधवी सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में किसान साथियों से सासनी ब्लॉक पहुँचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



