मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह के लिए पंजीकरण शुरू, 31 मई को होगा आयोजन

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आगामी 31 मई को भव्य श्मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोहश् आयोजित किया जाएगा। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया (शाखा हाथरस) एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर एजुकेशनल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम रविवार सुबह 10 बजे से मंगलधाम कॉलोनी, नगला टीका स्थित महिला यूनिट परिसर में होगा। समारोह की तैयारियों को लेकर रूदायन रोड स्थित अंबेडकर सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय में आयोजकों की एक आवश्यक बैठक हुई। सोसाइटी के प्रबंधक राजेश बौद्ध और अध्यक्ष युवराज सिंह भैयाजी, ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि यह सम्मान किसी भी जाति या समुदाय के मेधावी विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं।ब्न्म्ज् और करियर पर मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शनसम्मान समारोह के दौरान केवल पुरस्कार ही नहीं, बल्कि करियर की दिशा तय करने में भी मदद की जाएगी। विशेषज्ञों द्वारा कक्षा 12वीं के बाद देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली सीयूईटी (ब्न्म्ज्) परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी, ताकि ग्रामीण व कस्बाई छात्र भी बड़े विश्वविद्यालयों का रुख कर सकें। समारोह में शामिल होने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 05 मई से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी गूगल फॉर्म या क्यूआर कोड (लिंक ीजजचेरूध्ध्वितउे.हसमध्ळ।चजफत्4भ्भ्ुहंतस्6ॅ9) के माध्यम से अपने मोबाइल से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इस दौरान सौरभ कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, अमन कुमार निगम, आकाश कुमार, आदि मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई