Ambala: एमएम सद्दोपुर में उपचार के दौरान बच्ची की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही के आरोप

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

नारायणगढ़ के रायवाली गांव निवासी मृतका आकृति (9) के पिता सतविंद्र का कहना है कि सांस लेने में दिक्कत के चलते 40 दिन पहले अस्पताल लाए थे। तभी से बच्ची उपचाराधीन थी।

अंबाला के निजी अस्पताल में हंगामा, अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर लगाए  लापवाही के आरोप

सद्धोपुर स्थित एमएम अस्पताल में उपचार के दौरान तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत के बाद वीरवार को परिजनों ने हंगामा किया। बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए।

पिछले 40 दिन से अस्पताल में दाखिल बच्ची ने वेंटीलेटर पर 5 मई को दम तोड़ा था। उस समय भी अस्पताल प्रबंधन के बीच बहस हुई थी लेकिन स्टाफ ने उचित कार्रवाई की बात बोलकर परिजनों को भेज दिया था। भारी संख्या में परिजन अस्पताल परिसर में पहुंचे। इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची।

नारायणगढ़ के रायवाली गांव निवासी मृतका आकृति (9) के पिता सतविंद्र का कहना है कि सांस लेने में दिक्कत के चलते 40 दिन पहले अस्पताल लाए थे। तभी से बच्ची उपचाराधीन थी।

उपचार के दौरान रात के समय स्टाफ ने गले में पाइप डालते समय गलत जगह पाइप मार दिया था जिस कारण खून बंद नहीं हो रहा था। डॉक्टर आए लेकिन बच्ची की तबीयत बिगड़ती चली गई। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को नकारा है। 

priya singh
Author: priya singh