रोहतक में एक 13 साल की लड़की का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोहतक में एक 13 साल की लड़की का शव मिला है। यह शव रजवाहे में मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी जिसके बाद पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। लड़की का शव मुंह के बल पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि लड़की की मौत कैसे हुई।




