कोतवाली चैराहे के सौंदर्यीकरण को लेकर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन से एक चैराहे पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते हुए डीएम अतुल वत्स को एक ज्ञापन सौंपा है।
बुधवार को पूर्व प्रधान लुटसान विष्णु शर्मा और एके ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष मुदित बहादुर भारद्वाज के नेतृत्व में जिलाधिकारी अतुल वत्स को ज्ञापन सौंपते हुए लोगों ने चैराहे पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने और इसे भगवान परशुराम चैक के रूप में विकसित करने का आग्रह किया है। विज्ञापन के माध्यम से कहा है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए चैराहे का नामकरण भगवान परशुराम चैक किया जाए और प्रतिमा स्थापना के लिए आवश्यक अनुमति प्रदान की जाए। स्थानीय निवासियों का तर्क है कि चैराहे के नए स्वरूप के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों की आस्था और सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी। वर्तमान में चैराहे का सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर हैै। ज्ञापन देने वालों में विष्णु शर्मा और मुदित बहादुर भारद्वाज के अलावा मोहित बजरंगी, हर्ष वर्धन, दीपश मुद्गल, मनोज जोशी, विशाल शर्मा, गौरव पाठक, नवीन उपाध्याय और सुशांत प्रभाकर सहित कई अन्य स्थानीय निवासियों और समर्थकों के हस्ताक्षर हैं।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



