संतोष नगर निवासी मोहम्मद यूनिस ने बताया कि दो मई की दोपहर वह घर पर नहीं था। घर में उसकी मां शाहिदा और पत्नी हिना मौजूद थीं। इसी दौरान उसकी पत्नी का भाई वारिस शाह और बहन गुलिस्ता जबरन घर में घुस आए और हिना को घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे।
![]()
लुधियाना के शिवपुरी इलाके में घर में घुसकर परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला करने और विवाहिता को जबरन ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। वारदात के बाद संतोष नगर इलाके में दहशत का माहौल है। थाना दरेसी पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संतोष नगर निवासी मोहम्मद यूनिस ने बताया कि दो मई की दोपहर वह घर पर नहीं था। घर में उसकी मां शाहिदा और पत्नी हिना मौजूद थीं। इसी दौरान उसका साला वारिस शाह और साली गुलिस्ता जबरन घर में घुस आए और हिना को घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे।
आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने वारिस शाह, राशिद शाह, दिलसाद, अहमद, शबीना, बबली, गुलिस्ता, रुबीना और इखलाक शाह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
नशे में धुत युवक ने डॉक्टर की कोठी में घुसाई कार, दीवार और पिलर टूटे
जानकारी के अनुसार घटना 19 अप्रैल की तड़के करीब छह बजे हुई। डीएमसी अस्पताल में तैनात डॉ. राजिंदर मित्तल अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनकर परिवार बाहर निकला तो देखा कि सफेद रंग की कोरोला एल्टिस कार कोठी की मुख्य दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रास्ते में खड़ा एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़ गया और कार सीधे घर के मुख्य पिलर से जा टकराई। हादसे में पिलर टूट गया जिससे घर की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए। ड्राइंग रूम में रखा फर्नीचर और कंप्यूटर सिस्टम भी क्षतिग्रस्त हो गया।
आरोप है कि हादसे के समय चालक नशे में था। घटना के बाद आरोपी अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने एएसआई जसविंदर सिंह की अगुवाई में जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




