Haryana: पंचकूला निगम चुनाव में वोटों की चोरी, कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने लगाया बड़ा आरोप

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

उन्होंने कहा कि 8545 लोगों की 17086 डुप्लीकेट वोटर एंट्री है। यह 8 प्रतिशत से ज्यादा है।अगर यह संख्या 2-4 लोगों की होती तो सामान्य गलती हो सकती थी लेकिन 17 हजार से ज्यादा लोगों की डुप्लीकेट एंट्री कोई सामान्य गलती नहीं है।
theft of votes in Panchkula Corporation election Congress MP Randeep Surjewala big allegation
कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने पंचकुला नगर निगम में वोट चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सुरजेवाला ने कहा कि वोट चोर सरकार का नया कारनामा सामने आया है। अब ये पंचकूला में वोट चोरी करना चाहते हैं। भाजपा का मॉडल है कि वोट चोरी करो और चुनाव जीतो।

उन्होंने कहा कि 8545 लोगों की 17086 डुप्लीकेट वोटर एंट्री है। यह 8 प्रतिशत से ज्यादा है। अगर यह संख्या 2-4 लोगों की होती तो सामान्य गलती हो सकती थी लेकिन 17 हजार से ज्यादा लोगों की डुप्लीकेट एंट्री कोई सामान्य गलती नहीं है। आज पूरी वोटर लिस्ट दूषित और अशुद्ध है।

वहीं हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि दिल्ली में हमारे नेता राहुल गांधी ने इसी तरह से फर्जी वोटों की पोल खोली थी। सिर्फ पंचकूला नगर निगम नहीं बल्कि सोनीपत और अंबाला नगर निगम में फर्जीवाड़ा संभावित है। अभी एक जगह का खुलासा किया गया है, इस मामले में राज्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी को सबूत के साथ शिकायत देकर आए हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि सबूत के साथ शिकायत करने पर चुनाव आयोग पर एक्शन का भरोसा है। यह अब जांच करने का नहीं बल्कि सीधे तौर पर एक्शन लेने का समय है। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच की गई है, एक माह में पूरा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई