एक युवक द्वारा बाइक पर सवार होकर चेहरा ढककर हाथ में तमंचा लहराते हुए रील बनाना चर्चा का विषय बन गया है, यह वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते ‘रील क्रेज’ और कानून की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आजकल युवाओं में सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़ इतनी बढ़ गई है कि वे अपने भविष्य और कानून की परवाह किए बिना खतरनाक और गैरकानूनी हरकतें करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। संबंधित युवक भी केवल फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए खुलेआम तमंचा लहराते हुए रील बनाता नजर आ रहा है, जो न सिर्फ उसकी सुरक्षा बल्कि समाज के लिए भी खतरा बन सकता है। हालांकि, इस तरह के मामलों में पहले भी पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद युवाओं पर इसका खास असर नहीं दिख रहा है। लगातार चेतावनी और कार्रवाई के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवा इस तरह की जोखिम भरी हरकतों में समय बर्बाद करने के बजाय अपने भविष्य पर ध्यान दें, तो उनका भविष्य बेहतर हो सकता है। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद देखना है है कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आया है। जिसके आधार पर युवक की पहचान और जांच पड़ताल की जा रही है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



