UP: शादी से पहले बन गई मां! डिब्बे में बंद कर नाले में फेंकी नवजात बच्ची की लाश, मौत ने झकझोर दिया शहर

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

आगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में नाले से नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध ई-रिक्शा के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Chitrakoot:जाम में फंसा ई-रिक्शा, अस्पताल पहुंचने में हुई देरी, आठ माह की  बच्ची की मौत - Chitrakoot: E-rickshaw Stuck In Traffic Jam, Delayed In  Reaching Hospital, Eight Month Old Girl Dies -

ऐसा लगता है कि किसी बिन ब्याही मां ने बच्ची को जन्म देने के बाद बदनामी के डर से फेंक दिया। किसी झोलाछाप ने गर्भपात की कोशिश में बच्ची की जान ले ली और उसका शव नाले में फेंका है…। सोमवार को फ्रीगंज क्षेत्र में इसी तरह की चर्चाएं होती रहीं। नवजात को डिब्बे में भरकर नाले में फेंकने की घटना ने लोगाें को अंदर तक झकझोर दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में दिखे संदिग्ध ई-रिक्शा के बारे में जानकारी जुटा रही है।

रविवार शाम नीम दरवाजा फ्रीगंज रेलवे पुल के पास सूखे पड़े नाले में कोई प्लास्टिक के डिब्बे में नवजात बच्ची का शव छोड़ गया था। कुत्ते शव को नोच रहे थे। कुत्तों के आपस में लड़ने पर लोगों ने शव को देखा। नवजात बच्ची की लाश ने सभी को झकझोर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है। बच्ची के शव का कोई वारिस नहीं है।

ऐसे में पुलिस 72 घंटे के बाद ही पोस्टमार्टम करवा सकती है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। सोमवार को क्षेत्र में हर चाय वाले, नाई की दुकान, सब्जी की ठेल और गुटखा के खोखे पर लोग इसी मामले की चर्चा कर रहे थे। कोई मां अपने पेट में 9 माह रखने के बाद पैदा हुई मासूम को इस क्रूरता और निर्दयता से कैसे फेंक सकती है? हर किसी के जेहन में यह ही सवाल कौंध रहा है। लोगों को शक है कि किसी बिन ब्याही मां ने बच्ची को जन्म देने के बाद इस तरह फेंक दिया है। हर कोई जानना चाहता है कि फेंकते समय बच्ची जीवित थी या नहीं।

वहीं मामले में पुलिस को सीसीटीवी में एक ई-रिक्शा दिखा है। पुलिस को शक है कि इसी रिक्शा से आए लोगों ने बच्ची का शव नाले में फेंका है। पुलिस टीमें ई-रिक्शा के बारे में पता लगा रही है। थाना प्रभारी छत्ता ने बताया कि संदिग्ध ई-रिक्शा के बारे में पता किया जा रहा है। 72 घंटे तक शव का वारिस नहीं मिलने पर पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई