पंजाब में आज भी तेज हवा-बरसात का अलर्ट: 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश से पारा सामान्य से नीचे आया

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

विभाग के अनुसार 7 मई से तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 10 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

Alert for Strong Winds and Rain in Punjab Today Mercury Below Normal Levels

सूबे का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सोमवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 36.7 डिग्री तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है।

विभाग के अनुसार 7 मई से तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 10 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे कम 17.5 डिग्री न्यूनतम तापमान एसबीएस नगर में दर्ज हुआ। अमृतसर लुधियाना पटियाला सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रहा।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई