हिरासत में बीएसएफ कांस्टेबल की मौत: एनसीबी का असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

जसविंदर सिंह को एनसीबी जम्मू ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़ा था। परिवार का आरोप है कि उन्हें दस दिन से अधिक समय तक अवैध हिरासत में रखा गया और मारपीट की गई।

BSF Constable Dies in Custody NCB Assistant Director Suspended High Court Seeks Response

बीएसएफ कांस्टेबल जसविंदर सिंह की मौत के मामले में असिस्टेंट डायरेक्टर अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बीएसएफ कांस्टेबल जसविंदर सिंह को जम्मू क्षेत्र से हिरासत में लिया गया था, जबकि उसकी मौत अमृतसर जिले में हुई थी। 21 मार्च को हुई इस घटना पर शुरुआती स्तर पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद मानवाधिकार संगठन के वकील सरबजीत सिंह वेरका ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट के न्यायाधीश सूरज प्रकाश ने एनसीबी दिल्ली से मामले में जवाब तलब किया।

जसविंदर सिंह को एनसीबी जम्मू ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़ा था। परिवार का आरोप है कि उन्हें दस दिन से अधिक समय तक अवैध हिरासत में रखा गया और मारपीट की गई। वहीं एनसीबी का कहना है कि पूछताछ के बाद तरनतारन के पट्टी इलाके में बरामदगी के लिए ले जाते समय 21 मार्च को उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। मामले में पोस्टमार्टम अमृतसर पुलिस ने करवाया था और जांच जारी है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई