बहन से मारपीट कर रहे जीजा को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद भागा

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

मुकदर नाथ (35) अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था। इसी दाैरान उसकी पत्नी का भाई वहां आ गया और उसने अपने जीजा को चाकू मार दिया।

रेप पीड़‍िता ने कहा- मैं 5 महीने की प्रेग्नेंट हूं लेक‍िन नहीं पता क‍ि  बच्चा किसका - Big Crime AajTak

तरनतारन शहर के मुरादपुरा क्षेत्र में नाथ परिवार से संबंधित पति-पत्नी की लड़ाई के दौरान युवक ने अपने जीजा को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से भाग गया।

थाना सिटी की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है जिसका सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। तरनतारन के रेलवे स्टेशन के पार (मुरादपुरा) में नाथ परिवारों का बसेरा है। मुकदर नाथ (35) अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था। दरअसल मुकदर नाथ बिना बताए पत्नी के घर से जाने पर एतराज करता था। इसी कारण दोनों में कई दिन से विवाद चला आ रहा था।

रविवार की शाम को काम से लौटे मुकदर नाथ ने पत्नी के साथ कहासुनी की। इसी दाैरान मुकदर नाथ का साला रुसतम वहां पहुंच गया। जो कथित तौर पर शराब के नशे में था। रुसतम ने अपने जीजा मुकदर नाथ को रोकना चाहा। पति-पत्नी के आपसी विवाद से दूर रहने की जब मुकदर ने नसीहत दी तो रुसतम ने चाकू निकालकर उसके पेट में तीन वार किए।

मुकदर लहूलुहान होकर गिर गया। अस्पताल ले जाते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना सिटी के प्रभारी नवदीप भट्टी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में लेकर फरार रुसतम की तलाश शुरू कर दी।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई