खन्ना में फायरिंग: दो हमलावरों ने बंद पड़े ढाबे पर चलाई गोलियां, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। लोगों में भय का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Firing in Khanna Two Assailants Open Fire at Closed Dhabaखन्नामें दिनदहाड़े दो अज्ञात युवकों ने सरेआम फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना डीटी रोड पर स्थित एक ढाबे के पास हुई। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर दो युवक थे। एक युवक थोड़ी दूरी पर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने बंद पड़े प्रेम ढाबा को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए। हमलावरों ने ढाबे के शटर और आसपास की जगहों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग के पीछे क्या कारण था, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

 

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई