कोतवाली चैराहे का नाम भगवान परशुराम चैक के नाम पर रखने की उठी मांग

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगो ने आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर स्थित कोतवाली चैराहे पर बन रहे नवनिर्मित चैक को भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान श्री परशुराम जी के नाम समर्पित करने की पुरजोर मांग की है।
बुधवार को ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में एसडीएम नीरज शर्मा को जिलाधिकारी अतुल वत्स के नाम एक ज्ञापन सौंपकर जनहित में उचित निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग के चैड़ीकरण कार्य के दौरान सासनी कोतवाली के पास एक गोल चक्कर (चैक) का निर्माण किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज के लोगो का कहना है कि पूर्व में जन प्रतिनिधियों द्वारा कई बार यह आश्वासन दिया गया था कि राजमार्ग के विकास के समय इस मुख्य चैक का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखा जाएगा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इस क्षेत्र में भगवान परशुराम के अनुयायियों की संख्या अधिक है, जिसे देखते हुए इस चैक का नामकरण उनके नाम पर करना जनभावनाओं का सम्मान होगा। स्थानीय लोगों ने ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र के बच्चा पार्क में पहले से ही अशोक स्तंभ, क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, कोतवाली चैराहे को भगवान परशुराम को समर्पित करना उनकी पहली और प्रमुख मांग है। ब्राह्मण समाज के लोगांे ने जिलाधिकारी से अपील की है कि वे जनहित और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस नवनिर्मित चैक का नामकरण भगवान श्री परशुराम जी के नाम पर आग्रह की है, इस मौके अर्चित गौतम, लवकुश शर्मा, देवेश पचैरी, रविकांत शर्मा, गौरव पाठक, विकास पंडित,राजीव शर्मा,मोहित पंडित,अभिषेक शर्मा,मनोज पंडित, अंशुल शर्मा, मनोज पाठक सुनील गौड़, विजय शर्मा, मनोज रावत, रोहित पचैरी आदि समाज के लोग मौजूद थे.

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS