तेज हवाओं और बारिश से 6 डिग्री गिरा पारा, आज भी बरसात का ऑरेंज अलर्ट; दो मई से फिर बिगड़ेगा माैसम

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 मई के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पंजाब में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

Punjab Mercury drops by 6 degrees due to strong winds and rain Orange Alert for rain

पंजाब में बीते कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश से पंजाब का तापमान छह डिग्री गिर गया। इससे यह सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसके तहत पंजाब में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। इसके बाद एक मई को पंजाब में मुख्यता मौसम शुष्क बना रहेगा। केवल पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन अगले दिन 2 मई से पंजाब में मौसम के मिजाज ज्यादा बिगड़ेंगे।

मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 मई के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पंजाब में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। मंगलवार को लुधियाना में 4.2 एमएम व पटियाला में 8.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई।

पंजाब में सबसे अधिक 37.6 डिग्री का पारा अबोहर का दर्ज हुआ। वहीं अमृतसर का अधिकतम पारा 34.1 डिग्री, लुधियाना का 34.0 डिग्री, पटियाला का 36.5 डिग्री, पठानकोट का 32.9 डिग्री, फरीदकोट का 37.2 डिग्री, गुरदासपुर का 31.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 30.6 डिग्री, फिरोजपुर का 35.5 डिग्री, होशियारपुर का 32.5 डिग्री और रूपनगर का 33.8 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम 21 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज हुआ। अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री, लुधियाना का 23.0 डिग्री, पटियाला का 22.2 डिग्री, पठानकोट का 24.2 डिग्री, बठिंडा का 25.6 डिग्री, फरीदकोट का 25.2 डिग्री, फाजिल्का का 25.3 डिग्री, फिरोजपुर का 26.6 डिग्री, होशियारपुर का 22.6 डिग्री और रूपनगर का 23.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई